वाराणसी के बड़ागांव थाना के एक गांव में गुरुवार की सुबह मानवता को शर्मशार करने वाली, दरिंदगी की सारी हदें पार करने वाली घटना घटित हुई। गांव के ही एक युवक ने एक चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया। ग्रामीणों ने आरोपी रामपुर निवासी इरफान (20) को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।
बताया जाता है कि मासूम का पिता उसे शौच के लिए घर के समीप स्थित खेत में ले गया था। इसके बाद घर चला आया। काफी देर तक बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। थोड़ी देर बाद बच्ची समीप के अरहर के खेत में खून से लथपथ मिली।