फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 पेटी शराब संग चार तस्कर धरे

Fri, 06 Jan 2017 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
शराब
विज्ञापन

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही अवैध शराब खपाने का खेल शुरू हो गया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार को आशापुर चौराहे से बोलेरो से 40 पेटी (1880 शीशी) शराब ले जा रहे चार तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की शिनाख्त जंसा के कुंडरिया के अनिल गिरि, चोलापुर के भोहर के संजीव कुमार बेनवंशी व आशीष मिश्रा और जौनपुर के नेवादा के प्रवेश कुमार सिंह के तौर पर हुई है। उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। बरामद शराब पर इंदौर का स्टीकर लगा था और  अरुणाचल प्रदेश में बिकने के लिए थी।


एसएसपी नितिन तिवारी ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी ओम नारायण सिंह को सूचना मिली थी कि गाजीपुर की ओर से आ रही एक सफेद रंग की बिना नंबर की बोलेरो में अवैध शराब की पेटियां हैं। इस सूचना पर ओम नारायण ने क्राइम ब्रांच के एसआई राकेश सिंह, कांस्टेबल रामानंद यादव व सुमंत सिंह और सारनाथ इंस्पेक्टर राजेश सिंह के साथ आशापुर चौराहे पर वाहनों की तलाशी शुरू कराई। इसी बीच एक बोलेरो आई और रोकने के बावजूद शहर की ओर निकल गई। क्राइम ब्रांच ने पीछा कर बोलेरो को रोक लिया। बरामद शराब की कीमत दो लाख रुपये से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी जौनपुर के बदलापुर के सुरेश सिंह से शराब लेकर आसपास के जिलों में पहुुंचाते थे। बोलरो जौनपुर के सिकरारा के चकमहिता निवासी विजय कुमार गिरि की है। विजय ने चालक प्रवेश के साथ अनिल, संजीव और आशीष को प्रतापगढ़ के ढकवा से बरामद शराब को लाने के लिए भेजा था। अनिल और प्रवेश पूर्व में भी जेल जा चुके हैं अब इनकी गैंग को पंजीकृत कर गैंगस्टर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें