फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार से चावल लादकर हरियाणा जा रहे ट्रक को यूपी पुलिस के चार सिपाहियों ने लूटा

Sun, 07 Oct 2018 03:45 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बिहार से चावल लादकर हरियाणा जा रहे ट्रक को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में यूपी पुलिस के चार सिपाहियों ने रोका और केबिन में रखे 40 हजार रुपया छीन लिए। विरोध करने पर चालक को मारने-पीटने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर भगा दिया।

चालक का दावा है कि वह सिपाहियों को पहचान सकता है लेकिन पुलिस अधिकारी घटना को संदिग्ध बनाकर नकार रहे हैं। घटना जौनपुर के पॉलीटेक्निक चौराहे के पास की है। पंजाब प्रांत के पटियाला जिले की राजपुरा तहसील क्षेत्र के लोचमा गांव निवासी अशोक कुमार ट्रक चालक है।
विज्ञापन


वह पंजाब से ट्रक पर सेब लादकर बिहार के जहानाबाद गया था। वहां सेब उतारकर चावल लादकर हरियाणा जा रहा था। पीड़ित के अनुसार शुक्रवार की रात करीब दो बजे ट्रक लेकर वह जौनपुर शहर के पॉलीटेक्निक चौराहे के पास पहुंचा तो वहां मौजूद चार सिपाहियों ने ट्रक को रोक लिया। 
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया

नीचे उतार कर उसकी तलाशी ली और दो सिपाही ट्रक के केबिन में घुस गए और केबिन में रखे 40 हजार रुपया सिपाहियों ने निकाल लिए। चालक ने विरोध किया और अर्जी लगाई कि उसे हरियाणा तक जाना है और उसके पास और पैसे नहीं है। इस पर सिपाहियों ने उसकी चौराहे पर ही पिटाई की और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

डरे सहमे अशोक ने ट्रक को शहर के बाहर एक ढाबे पर खड़ा कर दिया और घटना की तहरीर लेकर लाइन बाजार थाने पहुंच गया। थाने में उसे बताया गया कि घटना स्थल नगर कोतवाली क्षेत्र में आता है। पीड़ित कोतवाली थाने पहुंचा और इंस्पेक्टर को तहरीर दी पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।

इंस्पेक्टर कोतवाली का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। उनका तर्क है कि पॉलीटेक्निक पर रात में पिकेट ड्यूटी नहीं लगती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें