दो टन हरी मिर्च और दो टन मटर शारजाह भेजी गई।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल की सब्जियों के स्वाद के दीवाने विदेशों में भी लोग हैं। एयर कार्गो सेवा के जरिये यहां सब्जियां लगातार बाहर भेजी जा रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से से चार टन सब्जी (दो टन मटर और दो टन हरी मिर्च) शारजाह भेजी गई। इसे लेकर किसानों ने खुशी जताई है और उनके अंदर उम्मीद जगी है कि अब उनके द्वारा उगाई सब्जियां विदेशों में बिकेगी।
एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने नारीयल फोड़कर सब्जियों के खेप को हरी झंडी दिखाई। किसानों की सब्जी गो एयरवेज के विमान से दिल्ली गई। दिल्ली से शारजाह भेजा जाएगा। भेजी गई सब्जियों में काशी विश्वनाथ फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (एफपीओ) उमरहां के किसानों की ओर से हरी मिर्च और मटर भेजा गया।
निर्यात हब सेंटर के रूप में विकसित हो रहा बनारस
वर्ष 2020 में भी वाराणसी एयरपोर्ट से विदेशों में हरी मिर्च, बनारसी लंगड़ा आम, काला चावल निर्यात हो चुका है। केंद्र सरकार की योजना के तहत एपीडा (प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) व जिला प्रसासन की मदद से वाराणसी को निर्यात हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।