फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बनारस से बलिया के बीच लगाई जाएंगी स्टील की चार पांटून जेटी, कोलकाता में हो रहा निर्माण; खासियत जान लें

Sat, 14 Jun 2025 03:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कोलकाता में स्टील की जेटियों का निर्माण का कार्य चल रहा है। पहली बार अत्याधुनिक स्टील पांटून जेटी बनारस से बलिया के बीच लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
जेटी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी से हल्दिया तक परिवहन को धार देने के लिए भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण के ओर से चार नई जेटियां लगाई जाएंगी। जुलाई के अंत में इसे लगाने के लिए तैयारी पर चल रही है। फिलहाल कोलकाता में इसके निर्माण का कार्य चल रहा है। पहली बार अत्याधुनिक स्टील पांटून जेटी लगाई जाएंगी।

विज्ञापन


इस परियोजना के तहत वाराणसी के सामनेघाट, गाजीपुर के डूंगरपुर व बलिया में सरायकोटा और कंसपुर में स्टील की पांटून जेटी लगाई जाएगी। पॉलिथीन वाले जेटी की अपेक्षा स्टील की जेटी काफी टिकाऊ और मजबूत होती है। 

इनका उपयोग क्रूज और बड़ी नौकाओं के ठहरान, माल लोडिंग-अनलोडिंग में भी किया जा सकेगा। जेटियों को जंग से बचाने के लिए विशेष कोटिंग की जाएगी, जिससे इनकी उम्र और कार्यक्षमता दोनों में इजाफा होगा।  
विज्ञापन

 

क्या बोले अधिकारी
स्टील की पांटून जेटी का कोलकाता में निर्माण किया जा रहा है। उम्मीद है कि अगले माह इसे लगा दिया जाएगा। गंगा में 15 जेटी पहले ही लगी हुई है। -संजीव कुमार, प्रभारी, भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें