फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: आईफोन के नकली उपकरण बेंच रहे थे चार दुकानदार, मुकदमा दर्ज

Sat, 10 Oct 2020 01:09 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

वाराणसी के रथयात्रा स्थित कुबेर कांप्लेक्स में शुक्रवार की रात मोबाइल की चार दुकानों में आईफोन कंपनी के अधिकारियों और पुलिस की टीम ने छापा मारा। चारो दुकानों से आईफोन के नकली उपकरण बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई गई है। कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक की तहरीर पर सिगरा थाने में चार प्रतिष्ठानों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


आईफोन से अधिकृत ग्रिफ्फिन आईपी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के उत्तर क्षेत्र के प्रबंधक संदीप तंवर ने बताया कि काफी दिनों से आईफोन के नकली उपकरण रथयात्रा स्थित चार दुकानों से बेचने की शिकायत मिल रही थी। वाराणसी प्रशासन के उच्चाधिकारियों से संपर्क कर सिगरा थाने की पुलिस से सहयोग मांगा गया। 

विज्ञापन

इसके बाद रथयात्रा स्थित कुबेर कांप्लेक्स में संचालित वन्या इंटरप्राइजेज, इनफिनिटी सॉल्यूशन, दृष्टि मोबाइल एसेसरीज और रॉकी मोबाइल शॉप पर छापा मारा गया। चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में आईफोन के नकली उपकरण मिले। 
इस संबंध में इंस्पेक्टर सिगरा एके ओझा ने बताया कि कंपनी के प्रतिनिधि की तहरीर के आधार पर कॉपीराइट एक्ट के तहत चार प्रतिष्ठानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें