कचहरी-संदहा रोड के फोरलेन निर्माण में पहड़िया चौराहे को विस्तार दिया जाएगा। चौराहे की सड़कों को 26 मीटर से बढ़ाकर लगभग 45 मीटर किया जाएगा। इसकी डिजाइन तैयार कराई जा रही है। चौराहे को खोलने के कार्य में बाधक बनने वाली सड़क के दोनों तरफ की लगभग 50 दुकानों और भवनों पर प्रशासन का हथौड़ा चलेगा। इसकी तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है।
बोले अधिकारी
प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता केके सिंह ने कहा कि नरिया-बीएचयू रोड पर धर्मस्थल हटाने का काम शुरू कराया जा रहा है। पहड़िया चौराहे को विस्तार दिया जाना है, डिजाइन फाइनल होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में हैं सड़कें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र की दोनों सड़कें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में हैं। पिछले दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक में निर्माणाधीन छह सड़कों को मार्च तक पूरा कराने के निर्देश दिए थे। हालांकि काम की स्थिति देखते हुए मार्च तक किसी सड़क के काम पूर्ण होने के आसार नहीं हैं।
निर्माणाधीन छह सड़कें
| लहरतारा-मोहनसराय सिक्स लेन |
11.18 किमी. 412.53 करोड़ |
| वाराणसी-भदोही फोरलेन |
8.6 किमी. 269.10 करोड़ |
| लहरतारा-बीएचयू रोड |
9.5 किमी. 241 करोड़ |
| पांडेयपुर-रिंगरोड कचहरी संदहां |
9.33 किमी. 240 करोड़ |
| काली मंदिर पांडेयपुर-आजमगढ़ रोड |
6.5 किमी. 213 करोड़ |
| पड़ाव-रामनगर रोड |
6.2 किमी. 200 करोड़ |