फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मिलावट के संदेह में चार क्विंटल खोवा और 800 लीटर दूध नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। होली नजदीक आते ही एक ओर जहां मिलावट खोर सक्रिय हो गए हैं तो दूसरी ओर खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को अभियान चलाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दूध, खोवा, मिठाई की जांच की गई।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद सोनकर के नेतृत्व वाली टीम ने नौ स्थानों पर जांच की। रामगढ़ में एक स्थान से 400 किलोग्राम मिलावटी खोवा बरामद किया। वहीं करमा थाना क्षेत्र के रानीतारा गांव में 800 लीटर मिलावटी दूध बरामद किया। टीम की ओर से मिलावट पाने पर बरामद खोवा और दूध को नष्ट कर दिया। सहायक आयुक्त खाद्य सुशील कुमार ने बताया कि नष्ट किए गए दूध की बाजार कीमत 32 हजार और खोवा की कीमत एक लाख आठ हजार थी। अभियान के दौरान जिले भर में शनिवार तक दो दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी कर 19 नमूने संकलित कर जांच के लिए भेजे गए हैं। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मयंक दुबे, शरद पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें