मिर्जापुर में शनिवार को एक कार पेड़ से टकराने के बाद दस फीट खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। बहू की विदाई कराने के लिए राबर्ट्सगंज जाते समय यह दुर्घटना हुई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कार से निकालकर पहचान कराने के बाद परिवार के लोगों को सूचना दी गई। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
जिले के लालगंज के दुबार बाजार निवासी डा. गुलाब मिश्र अपने बड़े बेटे अरुण के तीन पुत्रों अविरल (छह) और दो पुत्रियां सृष्टि मिश्रा (दस वर्ष), यशस्वी (दो वर्ष) के साथ कार से छोटे बेटे डा. संजय मिश्र की पत्नी की विदाई कराने राबर्ट्सगंज के बरकरा गांव निवासी हरिगोविंद चौबे के यहां जा रहे थे। कार लालगंज के उस्का गांव का निवासी चालक अशोक मिश्र (35) चला रहा था।
विज्ञापन
3 of 5
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार शाम करीब चार बजे जैसे ही वे मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर मड़िहान थाना क्षेत्र के लूसा गांव के सामने पहुंचे थे कि रफ्तार तेज होने के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया। बेकाबू कार सड़क किनारे स्थित यूकेलिप्टस के पेड़ से टकराने के बाद कई बार पलटते हुए दस फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार डा. गुलाब मिश्र (60), चालक अशोक मिश्र (35), अविरल और सृष्टि की मौके पर ही मौत हो गई।
4 of 5
डेमो इमेज
जबकि यशस्वी मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। कार के पेड़ से टकराते ही तेज आवाज हुई जिसे सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास करने लगे। स्थानीय किसी व्यक्ति ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद एएसपी आपरेशन एके सिंह, मड़िहान थानाध्यक्ष केके सिंह, राजगढ़ चौकी प्रभारी अजय कुमार यादव मौके पर पहुंच गए।
सभी को कार से बाहर निकलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले जाया गया जहां चिकित्सक ने डा. गुलाब मिश्र, अशोक मिश्र, सृष्टि और अविरल को मृत घोषित कर दिया जबकि यशस्वी को भर्ती कर लिया। कुछ देर बाद यशस्वी ने भी दम तोड़ दिया। उधर, घटना की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य घटना स्थल पर पहुंचे।