फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: प्रमुख प्रतिनिधि की हत्या की सुपारी लेकर घटना को अंजाम देने जा रहे चार बदमाश गिरफ्तार 

Tue, 06 Oct 2020 01:14 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

गाजीपुर मेें भुड़कुड़ा पुलिस और स्वाट टीम ने रविवार की देर शाम चौजा पुल के पास चार बदमाशों को धर दबोच लिया। चारों अपराधी सपा नेता एवं जखनियां ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र प्रताप सिंह मसाला की हत्या करने जा रहे थे। आरोपियों के पास से दो तमंचा 315 बोर, चार कारतूस, एक पिस्टल, दो बाइक और दो मोबाइल बरामद हुआ। 

विज्ञापन


भुड़कुड़ा कोतवाल अनुराग कुमार, उपनिरीक्षक नागेंद्र उपाध्याय और स्वाट टीम प्रभारी विनीत राय को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश आ रहे हैं। सभी लोग दुल्लहपुर थाने के बार्डर चौजा पुल के पास पहुंचे। कुछ देर बाद बाइक पर चार लोग आते दिखाई पड़े। टीम ने उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि अवधू सिंह ने असलहा एवं बाइक उपलब्ध कराकर जखनिया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मसाला सिंह की हत्या करने के लिए भेजा था। 


पूछताछ में चारों ने अपना नाम दुल्लहपुर थाना के मीरारेहटी गांव निवासी जगरनाथ कुशवाहा, नागेंद्र मौर्या, भुड़कुड़ा कोतवाली के मंझनपुर निवासी सुधीर कुशवाहा और उमेश यादव बताया। कोतवाल अनुराग कुमार ने बताया कि चारों अपराधियों को जेल में बंद अवधू सिंह ने मसाला सिंह की हत्या की सुपारी दी थी। गिरफ्त में आए बदमाशों ने इस बात को कबूल किया है। उनसे और भी अपराधियों के ठिकानों की जानकारी मिली है। इनके बताए ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें