फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार किलोमीटर की दूरी, एंबुलेंस चालक ने ले लिए 80 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शासन प्रशासन की ओर से भले ही एंबुलेंस चालकों के लिए किराए का निर्धारण कर दिया गया हो लेकिन उनकी मनमानी कम नहीं हो रही है। एक एंबुलेंस चालक ने 4 किलोमीटर की दूरी के लिए एक मरीज के परिजन से 80000 रुपये वसूल लिए। परेशान परिजनों ने इसकी शिकायत शनिवार को लंका थाने में तहरीर देकर की है।
विज्ञापन

लंका थाना प्रभारी को दिए गए तहरीर में मंडुआडीह के महादेव नगर निवासी पीयूष कुमार सिंह ने बताया है कि 18 अप्रैल को उन्होंने अपने बड़े पिताजी शम्भूनाथ सिंह को कोरोना होने की वजह से एंबुलेंस से घर से रामकृष्ण मिशन अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस चालक को बुलाया। अस्पताल ले जाने के बाद चालक 80000 की मांग करने लगा। जब जिलाधिकारी द्वारा बताए गए रेट की बात की गई तो एंबुलेंस चालक मारपीट पर उतारू हो गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान बड़े पिता की मौत हो गई। बताया कि एंबुलेंस चालक ने 80000 की मांग की। बताया कि बड़े भाई पर दबाव देकर 65000 खाते में ट्रांसफर कराया उसके बाद 15000 नगद भी ले लिए। इस संबंध में लंका इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें