फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर नगर: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रेलर टक्कर, भीषण सड़क हादसे में चार की मौत; मची चीख-पुकार

Fri, 02 Oct 2026 07:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर

सार

दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद बस का हाल... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या 85 के पास अंबरपुर टोल प्लाजा के निकट एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बिहार से आ रही एक वोल्वो बस की ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना आज सुबह की है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही जैतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस और राहत दल की कार्रवाई जारी है। हादसे में मृतकों और घायलों की पहचान के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें