Varanasi News: अपर जिला जज देवकांत शुक्ला को कानपुर नगर, विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) विनोद कुमार को गाजियाबाद, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) अजय कुमार को रायबरेली तथा एडीजे अवधेश कुमार को बलरामपुर स्थानांतरित किया गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रयागराज स्थित मुख्यालय से जारी अधिसूचना के तहत वाराणसी जनपद में तैनात विशेष न्यायाधीश व एडीजे स्तर के चार पीठासीन अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है, जबकि छह एडीजे को अन्य जनपदों से वाराणसी स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
जारी आदेश के अनुसार अपर जिला जज देवकांत शुक्ला को कानपुर नगर, विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) विनोद कुमार को गाजियाबाद, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) अजय कुमार को रायबरेली तथा एडीजे अवधेश कुमार को बलरामपुर स्थानांतरित किया गया है।
वहीं, अन्य जनपदों से छह एडीजे को वाराणसी न्यायालय में तैनाती दी गई है। इनमें नीरज कुमार बख्शी को आगरा से, अमित कुमार त्रिपाठी को अलीगढ़ से, अतुल चौधरी को फिरोजाबाद से, रचना सिंह को रायबरेली से तथा नीतू पाठक व उनके पति गौरव शर्मा को गाजियाबाद से वाराणसी स्थानांतरित किया गया है।