फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: ओपीडी में संख्या कम, इमरजेंसी में पहुंचे 400 लोग, जांच के बाद अस्पतालों में 100 मरीज हुए भर्ती

Sun, 02 Jun 2024 03:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: मंडलीय अस्पताल में भी सुबह से लेकर शाम तक 140 लोग इमरजेंसी में पहुंचे, इसमें करीब 30 से अधिक लोगों को भर्ती किया गया। पहले से इमरजेंसी में भर्ती कुछ लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया। यहां कोई मौत नहीं हुई। उधर, बीएचयू अस्पताल में ओपीडी बंद थी। इमरजेंसी में लोगों की भीड़ देखने को मिली। 
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल में बच्चों की जांच करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में मतदान को लेकर सार्वजनिक अवकाश रहा लेकिन अस्पतालों की ओपीडी दोपहर तक खुली रही। यहां डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ बैठे रहे लेकिन हर दिन की तुलना में मरीजों की संख्या बहुत कम रही। कुछ इसी तरह की स्थिति इमरजेंसी की भी रही। 

विज्ञापन


जहां दो दिन तक अस्पतालों की इमरजेंसी में 600 से अधिक बीमार पहुंचे थे वहीं, शनिवार को संख्या घटकर 400 रही। इसमें से जांच के बाद करीब 100 लोगों को भर्ती किया गया। इस कारण स्वास्थ्य कर्मियों ने राहत महसूस की। इसकी प्रमुख वजह धूप से राहत और तापमान में कमी भी बताई जा रही है।

दो दिन से तीखी धूप होने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी थी। स्थिति यह रही कि बीएचयू अस्पताल, दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, शास्त्री अस्पताल रामनगर, मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा के साथ ही सीएचसी, पीएचसी की इमरजेंसी में उल्टी, दस्त, सिरदर्द, चक्कर, ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या वाले मरीजों की भीड़ रही। दो दिन में गर्मी से 20 से अधिक लोगों की जान गई।
विज्ञापन


उधर, शनिवार को जिला अस्पताल में सुबह 8 से शाम 6 बजे तक 75 लोग इमरजेंसी में पहुंचे। इसमें 50 से अधिक लोगों को उल्टी, दस्त, चक्कर की शिकायत थी। डॉक्टर ने जांच के बाद 15 लोगों को भर्ती किया, बाकी लोगों को दवा देकर घर जाने की सलाह दी।

शाम तक करीब 100 से अधिक लोग ऐसे पहुंचे जिनको गर्मी से बेचैनी हो रही थी। उल्टी, दस्त, चक्कर आने के साथ ही सिरदर्द था। डॉक्टरों ने जांच के बाद सभी का उपचार किया। इसमें से करीब 50 मरीजों को भर्ती करना पड़ा जबकि सामान्य स्थिति वाले मरीजों को दवा देकर सेहत के प्रति सतर्कता बरतने की सलाह दी गई। भर्ती मरीजों को डॉक्टरों की टीम सभी की निगरानी कर रही है। इसके अलावा गर्मी से तबीयत बिगड़ने वाले करीब 100 लोग स्वास्थ्य केंद्रों पर भी दिखाने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें