वाराणसी जिले के चौबेपुर क्षेत्र में एक विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची उसकी मां ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वाराणसी जिले के चौबेपुर क्षेत्र के हरिहरपुर पाही गांव में एक विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद विवाहिता की मां अनीता यादव की तहरीर पर पति सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतका की मां अनीता यादव निवासी उचौरी भीमापार गाजीपुर के अनुसार उनकी बेटी अंजना (25) की शादी 13 मई 2021 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हरिहरपुर पाही के राजेश यादव पुत्र स्वर्गीय रामदुलार यादव से हुई थी। दहेज में अपने हैसियत के अनुसार टीवीएस मोटरसाइकिल सहित घरेलू सामान दिया था, लेकिन विवाह के बाद पति राजेश यादव, जेठ गामा उर्फ गुड्डू यादव के साथ जेठानी धनु देवी व सास धनेसरा देवी दहेज से संतुष्ट नहीं थे।
जब विवाहिता मायके से ससुराल आती तो ससुराल के लोग उससे बुलेट बाइक की मांग करते थे। इसके लिए प्रताड़ित किया करते थे। फोन से बात करती थी तो परेशान रहती थी। अचानक शनिवार की शाम फोन पर बात करने पर वह रो रही थी, तो मां ने उसे समझाया-बुझाया। मृतका की मां ने कहा कि देर रात पता चला कि बेटी की मौत हो गई है। आनन-फानन मौके पर पहुंची तो बेटी को मृत देख पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके गले में फंदे का निशान था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।