फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चार लड़कियां पांच मिनट में 145 से ज्यादा बार कूदीं रस्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर स्थित लाल बहादुर शिक्षण संस्थान में बुधवार को रस्सीकूद प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में चार लड़कियां तो पांच ही मिनट में 145 से ज्यादा बार रस्सी कूद गईं। सात मिनट में 150 बार रस्सी कूद नंदिनी जिला स्तरीय बालिका रस्सी कूद के सब जूनियर मुकाबले की चैंपियन बनीं। वहीं, पांच मिनट में 122 बार रस्सी कूद राधिका जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम रहीं।
विज्ञापन

सब जूनियर मुकाबले में राधिका, अनुष्का और शिवांगी के बीच कड़ा संघर्ष देखने मिला। इसके अलावा जूनियर वर्ग में अनु ने 120 और खुशी ने 119 बार रस्सी कूद कर दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में कुल 16 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। नंदिनी, अनुष्का, शिवांगी और अमृता सेमीफाइनल में पांच मिनट में 146 बार रस्सी कूदीं। फाइनल मुकाबला सात मिनट का हुआ। अनुष्का और शिवांगी ने 149 बार रस्सी कूद संयुक्त रूप से दूसरा और अमृता ने 147 बार रस्सी कूद कर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता सुनीता पटेल और अभिषेक पटेल की देखरेख में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें