फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: निशुल्क ओ लेवल और ट्रिपल सी के लिए 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए मुफ्त ओ लेवल और ट्रिपल सी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जुलाई 2026 कर दी गई है। पहले अंतिम तिथि 10 जुलाई थी। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि चयनित प्रशिक्षणदायी संस्थाओं की सूची विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस योजना के तहत ओ लेवल पाठ्यक्रम का शुल्क 15,000 रुपये और ट्रिपल सी पाठ्यक्रम का शुल्क 3,500 रुपये विभाग करेगा। आवेदक का न्यूनतम इंटरमीडिएट (10+2) पास और बेरोजगार होना जरूरी है। साथ ही अधिकतम आयु 35 साल होनी चाहिए। माता-पिता या अभिभावक की वार्षिक आय 1,00,000 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें