Babatpur Airport Varanasi: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मौसम की खराबी और ऑपरेशनल कारणों से बृहस्पतिवार को इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट की 11 उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा। ऑपरेशनल कारणों से जहां 4 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, वहीं 7 उड़ानें निर्धारित समय से घंटों देर से उड़ान भरेंगी। इससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि सभी उड़ानों में देरी ऑपरेशनल कारणों से हुई है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे हवाई अड्डे पर आने से पहले संबंधित एयरलाइंस से उड़ानों की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करें। इसके पहले बुधवार को इंडिगो की आठ और एयर इंडिया एक्सप्रेस समेत कुल 11 महत्वपूर्ण उड़ानें निर्धारित समय से कई घंटे विलंबित रहीं।