फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शैक्षिक भ्रमण से लौट रही वाराणसी की चार छात्राएं हुईं बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
शैक्षिक भ्रमण से लौट रहे छात्र-छात्राओं की बस में तब खलबली मच गई, जब अचानक रात में चार छात्राएं तबीयत बिगड़ने पर बेहोश हो गईं। छात्राओं की हालत देखकर शिक्षक आनन-फानन बस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले गए, जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर छात्राओं को घर जाने की अनुमति दे दी गई। वाराणसी के शिवरामपुर स्थित राजेंद्र पटेल मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं प्रधानाध्यापक मनीष पटेल व शिक्षिका गरिमा के नेतृत्व में शैक्षिक भ्रमण पर आए थे। 12 नवंबर को उन्होंने आगरा में किले का भ्रमण किया। इसके बाद 13 और 14 नवंबर को वृंदावन, बरसाना और गोकुल गए।
विज्ञापन

14 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे बस से सभी वाराणसी के लिए रवाना हुए। प्रधानाध्यापक मनीष पटेल ने बताया कि मथुरा से निकलने के बाद रिफाइनरी के सामने हाईवे स्थित जियो पेट्रोल पंप पर बस में डीजल भरवाया गया। कुछ बच्चों ने पेट्रोल पंप परिसर की कैंटीन से कोल्डड्रिंक, केक और पेस्ट्री खरीदकर खाई थी। करीब दो घंटे बाद अजीतमल के पास चार छात्राओं अंशिका पटेल, सुमिष्ता विश्वकर्मा, मानसी सिंह और आयुषी पटेल की तबीयत खराब हो गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर वर्मा मौके पर पहुंचे और छात्राओं को सीएचसी पहुंचाया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें