फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 100 वर्ग मीटर निर्माण पर नक्शे से छूट, पंजीकरण अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
100 वर्ग मीटर तक के आवासीय निर्माण के लिए नक्शे की स्वीकृति से छूट है लेकिन ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। वीडीए के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने कहा कि आम जनता में यह धारणा है कि 100 वर्ग मीटर तक के आवासीय निर्माण के लिए नक्शे की आवश्यकता नहीं होती। वीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि यह धारणा भवन निर्माण एवं विकास उपविधि 2025 के अनुरूप नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 100 वर्ग मीटर तक के आवासीय उपयोग के लिए नक्शा स्वीकृति से छूट है लेकिन निर्माणकर्ता को उत्तर प्रदेश सरकार के पोर्टल map.up.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। सभी संबंधित व्यक्तियों को अपने निर्माण कार्य का पंजीकरण पोर्टल पर करने का निर्देश दिया गया है। उन्हें निर्धारित शुल्क का भुगतान भी इसी माध्यम से करना होगा। यह नियम सभी नागरिकों पर लागू होता है। पंजीकरण शुल्क और प्रक्रिया आवेदन शुल्क केवल एक रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें