जबकि बड़ागांव में निर्माण कार्य शुरू है। वहीं सेवापुरी के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसकी मंजूरी शासन से मिलते ही उसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जहां बीज और उर्वरक की जानकारी, बीज भंडारण, 100 किसानों की क्षमता तक गोष्ठी और प्रशिक्षण की व्यवस्था एक छत के नीचे होगी।
वहीं सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त एवं निबंधक विनोद कुमार ने बताया कि कपसेठी मड़इया में पीएम के 100 मीट्रिक टन क्षमता गोदाम के लोकार्पण के बाद धान और गेहूं के क्रय के लिए एक और केंद्र की स्थापना हुई। जहां किसान सरकारी समर्थन मूल्य पर अपना अनाज बेच सकेंगे। अब जिले में कुल छह क्रय केंद्र सोसायटी के हो गए।