फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंडरा व बड़ागांव ब्लॉक में 12 सड़कों का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा/ बड़ागांव। पिंडरा व बड़ागांव ब्लॉक के विभिन्न गांवों में एक दर्जन से अधिक सड़कों का मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पिंडरा विस क्षेत्र को आदर्श विस क्षेत्र बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने बड़ागांव ब्लाक में 22 लाख 55 हजार की लागत से रसूलहा अकोड़ा मार्ग से राजभर बस्ती होते हुए ठाकुर बस्ती तक सीसी रोड का निर्माण कार्य, 18 लाख 80 हजार की लागत से रसुलहा अकोड़ा मार्ग से अकोड़ा चौहान बस्ती होते हुए राजकीय नलकूप प्रथम होते हुए कहार बस्ती तक समेत 7 मार्ग तथा पिंडरा ब्लाक में 27 लाख रुपये की लागत से सिंधोरा चितौरा मार्ग से बृज भूषण चौहान फत्तेपुर के घर तक नव निर्माण कार्य, 28 लाख रुपए की लागत से खालिसपुर फाटक परसरा गोंड़ीया हीरामनपुर होते हुए बजरंग नगर के संपर्क मार्ग के किलोमीटर चार से बढ़ौना गोढ़ीया मार्ग से बढ़ौना पाल बस्ती संपर्क मार्ग तक नवनिर्माण का कार्य, 20 लाख रुपये की लागत से खालिसपुर से मानी प्रधानमंत्री सड़क से इंद्रभूषण के चक से खालिसपुर स्टेशन तक पिच रोड के नवनिर्माण का कार्य, 28 लाख 10 हजार रुपये की लागत से भानपुर गढ़थमा ओदार मार्ग से कोर्रा पक्की सड़क पिच रोड तक संपर्क मार्ग, 24 लाख 30 हजार की लागत से खालिसपुर परसरा मार्ग के किलोमीटर 03 से गजोखर हॉस्पिटल संपर्क मार्ग समेत अनेक संपर्क मार्ग तक की सड़कें रही।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, सुरेंद्र नारायण सिंह, पवन सिंह, अरविंद मिश्रा, सर्मेश सिंह, अजय पटेल, दिलीप सिंह, ओमप्रकाश पाल, स्वामीनाथ चतुर्वेदी, नवीन सिंह पिंटू, अनुज सिंह, भूपेंद्र दुबे, शैलेश मिश्रा सहित कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें