फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पूर्व सीएम अखिलेश ने डॉक्टर ओमशंकर से किया आमरण अनशन तोड़ने को अनुरोध, X पर लिखी ये बड़ी बात

Wed, 22 May 2024 03:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में 13 दिन से अनिश्चित कालीन आमरण अनशन पर बैठे हृदय रोग के विभागाध्यक्ष डॉ. ओम शंकर के समर्थन में छात्रों ने एक दिवसीय सामूहिक उपवास भी किया था। वहीं, मंगलवार को अनशन के समर्थन में गंगा में खड़े होकर थाली भी बजाई थी।
विज्ञापन
मरीजों के बीच अपने चैंबर में डॉक्टर ओमशंकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष और कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. (प्रो.) ओमशंकर आमरण अनशन बुधवार को तेरहवें दिन भी जारी रहा। उनके इस अनशन को समाज के हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। आए दिन सामाजिक संगठनों के साथ राजनीतिक लोगों का जमावड़ा उनके चैंबर यानी कमरा नंबर 19 में हो रहा है।

विज्ञापन




इसी क्रम में सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी डॉ. ओमशंकर के आमरण अनशन को समर्थन दिया है। साथ ही अनशन को तोड़ देने का अनुरोध किया है। वहीं, इस ट्वीट पर डॉ. ओमशंकर ने दो टूक में जवाब दिया कि मेरा गठबंधन मरीजों के साथ है।
विज्ञापन

 

प्रो. ओमशंकर कहीं ये बात
प्रो. ओमशंकर का कहना है कि बीते 8 मार्च को आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने लिखित आश्वासन दिया था। उन्होंने सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक का पूरा चौथा तल और पांचवें तल पर निर्धारित जगह देने की बात कही थी। अब वह अपने आदेशों से मुकर रहे हैं। जब तक निर्धारित जगह हृदय रोगियों को नहीं मिल जाती, चिकित्सा अधीक्षक को नहीं हटाया जाता है, तब तक अनशन समाप्त नहीं होने वाला है। 
विज्ञापन




इसी क्रम में डॉ. ओमशंकर ने एक वीडियो जारी कर अपील की कि सभी लोग अपने-अपने बेड पर सोकर एक सेल्फी सोशल मीडिया पर अपलोड करें। सरकार से अपील करें कि अगर बीएचयू में बेड की कमी है तो आप हमारा बेड ले जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें