फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पूर्व प्रधान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी और दो बार ग्राम प्रधान रह चुके अवधेश सिंह (65) की दाऊदपुर पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार शाम को आजमगढ़ से घर लौटते समय चार पहिया वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जानकारी मुताबिक अवधेश सिंह दाऊदपुर पेट्रोल पंप के पास लघुशंका के लिए रुके थे, तभी जीयनपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में उनका पैर कट गया और वह सड़क पर ही लहूलुहान हो गए। मौके पर पहुंची जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अवधेश सिंह अपने समय में जनप्रिय नेता रहे हैं और दो बार ग्राम प्रधान का पद संभाल चुके हैं। उनके परिवार में एक दिव्यांग बेटा और दो बेटियां हैं। उनकी मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया है। जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाहन चालक और वाहन की पहचान के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें