फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़कों पर बिना फिटनेस दौड़ रहे 300 स्कूली वाहन, प्रशासन ने थमाया नोटिस; अब होगा FIR

Sat, 02 Aug 2025 06:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

यूपी के आजमगढ़ में सहायक संभागीय परिवहन ने अभियान चलाकर लगभग 300 स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की है। इसके साथ ही चेताया है कि अनफिट वाहनों पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
स्कूली वाहनों पर हुई कार्रवाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Azamgarh News: सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा अनफिट स्कूल वाहनों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। महकमे ने 300 ऐसे अनफिट स्कूल वाहनों को चिह्नित कर सभी को नोटिस जारी किया है। इसमें चेतावनी दी है कि सभी शीघ्र ही वाहनों का फिटनेस पूरा करा लें। बिना फिटनेस के संचालित स्कूल वाहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय ने स्कूलों में संचालित वाहनों के फिटनेस समेत अन्य कागजातों को खंगालना शुरू किया था। इस दौरान 300 ऐसे वाहन मिले, जिनका फिटनेस समाप्त हो गया था। वहीं कुछ वाहनों के कागजात आदि भी दुरुस्त नहीं मिले। इसको गंभीरता से लेते हुए एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने संबंधित स्कूल के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों व वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया है।

एआरटीओ प्रवर्तन ने सभी को फोन पर सूचना उपलब्ध कराते हुए सचेत किया कि सभी समय रहते अपने-अपने वाहनों का फिटनेस समेत अन्य कागजातों को दुरुस्त करा लें।

कई गैर सरकारी स्कूल के संचालक अभिभावकों से मोटी धनराशि वसूल कर बच्चों की सुरक्षा को दरकिनार करते हुए वाहनों का संचालन करा रहे हैं। जिले में संचालित करीब 300 वाहन अनफिट पाए गए थे जिन्हें नोटिस जारी कर फिटनेस कराने के लिए कहा गया था। वाहन मालिक अब फिटनेस कराना शुरू कर दिए हैं। - प्रतीक मिश्रा, आरआई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें