काशी विश्वनाथ मंदिर में पूर्व पीएम देवगौड़ा
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने अपनी अनुभूति विजिटर बुक में दर्ज किए। कहा कि आरती में शामिल होकर मेरी काशी यात्रा सार्थक हो गई है। काशी हमारे लिए तीर्थ पुण्य है। बाबा विश्वनाथ और मां गंगा सबका कल्याण करें। इसके बाद वे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। जहां षोडषोपचार विधि से पूजा अर्चना की। बाबा का पंचामृत से स्नान कराया।
उन्होंने बाबा की सप्त ऋषि आरती देखी। इसके बाद माता विशालाक्षी के दरबार भी गए और मत्था टेका। यहां पर परिवार के 17 लोग शामिल हुए। मंदिर के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री सहित परिवार के सभी सदस्यों को अंगवस्त्र, रुद्राक्ष की माला और प्रसाद भेंट किया।
सर्किट हाउस में भाजपा जिलामंत्री शिवानंद राय ने भगवत गीता और पुष्प गुच्छ देकर पूर्व प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इसके अलावा पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। सर्किट हाउस में शाम को दो बार बिजली गुल हुई।