फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : पूर्व सांसद का डांसरों पर नोट उड़ाने का वीडियो वायरल, पूछने पर दिया यह जबाव

Mon, 14 May 2018 02:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
नोट उड़ाते पूर्व सांसद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी में एक पूर्व सांसद का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि पूर्व सांसद के हाथ में रूपये की गड्डी है और वह डांसरों के ठुमकों पर नोट उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व सांसद रमाकांत यादव का यह वीडियो आजमगढ़ जिले के एक वैवाहिक समारोह का है। जिसको लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। रमाकांत यादव ने इस बारे में पूछे जाने पर बताया कि वायरल हुआ वीडियो पुराना है।

उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पूर्व वह कोइनहां में अपने मित्र के घर वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए गये थे। जहां मित्र ने डांसरों को बुलाया हुआ था। सभी के साथ मै भी डांस देख रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान मित्र ने पांच हजार रुपये दिये। जिसे मैने डांसरों पर उड़ाया। इसमें कोई बुराई नहीं है क्योंकि कलाकार पैसे के लिए अपना प्रोग्राम देते हैं। कलाकारों के अच्छे प्रोग्राम पर इनाम देना कहीं से गलत नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें