फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पूर्व सांसद धनंजय सिंह बोले, 24 साल पुराने मामले में अब मुझे मिलेगा न्याय

Fri, 10 Apr 2026 04:04 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में अभियोजन की बहस पूरी हो चुकी है। इस मामले में सुनवाई अब अंतिम चरण में चल रही है। 
विज्ञापन
पूर्व सांसद धनंजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बहस पूरी हो चुकी है। इस बहुचर्चित मामले की सुनवाई अंतिम चरण में चल रही है। ऐसे में फैसले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इसे लेकर शुक्रवार को अदालत में सुनवाई के लिए पूर्व सांसद धनंजय सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि 24 साल पुराने मामले में बचाव पक्ष की ओर से जो दलील देनी थी उन्होंने दी है। अब उम्मीद है कि फैसला आएगा और अब मुझे न्याय मिलेगा। 

विज्ञापन


क्या है मामला
प्रकरण के अनुसार, 4 अक्तूबर 2002 को तत्कालीन विधायक और पूर्व सांसद धनंजय सिंह अपने साथियों के साथ सफारी वाहन से जौनपुर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र स्थित नदेसर में टकसाल सिनेमा हॉल के पास बोलेरो से उतरे अभय सिंह और उनके 4-5 साथियों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमले में धनंजय सिंह, उनके गनर और चालक समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों को मलदहिया स्थित सिंह मेडिकल में भर्ती कराया गया, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। विवेचना के दौरान नाम सामने आने पर पुलिस ने विनीत सिंह, संदीप सिंह, संजय सिंह रघुवंशी, विनोद सिंह और सतेन्द्र सिंह को भी आरोपी बनाते हुए अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें