फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने के केस में विजय मिश्र की हुई पेशी, बीच रास्ते में पुलिस ने की जांच

Thu, 29 Sep 2022 06:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पूर्व विधायक विजय मिश्र के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता ने 13 सितंबर 2021 को वारणसी के जैतपुरा थाने में भी मुकदमा दर्ज कराया था। उसी मामले में विजय मिश्र की आज पेशी हुई। 
विज्ञापन
विजय मिश्र की सघन जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने और जानलेवा हमला के मामले में ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र की पेशी गुरुवार को वाराणसी कोर्ट में हुई। आगरा जेल से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विजय मिश्र को अपर सत्र न्यायधीश सप्तम की अदालत में पेश किया गया। मामले में विजय मिश्र पर आरोप तय होना है। अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 11 अक्तूबर तय कर दी। यहां से विजय मिश्र को आगरा जेल भेज दिया गया। कोर्ट में पेश करने से पहले  बीच रास्ते में पुलिस ने विजय मिश्र की सघन तलाशी ली।

विज्ञापन


जैतपुरा की रहने वाली पीड़िता ने भदोही के गोपीगंज थाने में पूर्व विधायक विजय मिश्र, उनके बेटे विष्णु मिश्र, नाती विकास मिश्र पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने 13 सितंबर 2021 को जैतपुरा थाने में भी मुकदमा दर्ज कराया।

आरोप है कि पूर्व विधायक के इशारे पर उनकी बेटी रीमा पांडेय, सीमा पांडेय व गरिमा तिवारी, भतीजा सतीश मिश्रा, मनीष मिश्रा, प्रकाश चंद मिश्रा, दामाद राज दूबे उर्फ पंकज, रतन मिश्रा उर्फ गुड्डू, मुकेश तिवारी और विमलधर दूबे व अज्ञात लोग घर में घुस आए। इस दौरान आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट के बाद जानलेवा हमला किया। साथ ही सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया। इस मामले कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की सघन जांच 

पेशी पर आए विजय मिश्र की तगड़ी चेकिंग के बाद अदालत में पेश किया। कचहरी में पेशी पर लाते वक्त गोलगड्डा इलाके में बंदी वाहन और पूर्व विधायक की तलाशी ली गई। एडीसीपी काशी राजेश कुमार पांडेय ने फोर्स के संग गहन चेकिंग की। हालांकि इस दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें