बरामद सामान के साथ आरोपी चालक
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में मालूम चला कि आरोपी विवेक कुमार पहले चुनार थाने का चौकीदार है और पूर्व विधायक के यहां नौ हजार रुपये महीने पर ड्राइवरी करता था। साइबर थाने की पुलिस की पूछताछ में विवेक ने बताया कि नौ हजार तनख्वाह से खुश नहीं था और खुद के व्यवसाय के लिए विधायक के यहां ड्राइवर के तौर पर काम करने लगा।
धीरे-धीरे विधायक के साथ ही पूरे परिवार का विश्वास जीत लिया और विधायक के एटीएम व क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन मार्केटिंग करता था। ओटीपी आने पर विधायक के फोन से देखकर पैसा ट्रांसफर कर देता था और सामान अपने घर मंगा लेता था। डीजे लाइट और साउंड के लगभग सभी सामान ऑनलाइन मार्केटिंग द्वारा खरीद चुका था।
वहीं, ब्रांडेड कपड़े व जूता चप्पल भी विधायक के पैसों से खरीदा था। आरोपी के अनुसार वह अपना डीजे व्यवसाय शुरू करना चाहता था। गिरफ्तारी टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण मिश्र, उप निरीक्षक सुनील कुमार, श्याम लाल गुप्ता, आलोक सिंह आदि रहे।