फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः पूर्व मंत्री कैलाश नाथ ने बसपा छोड़ी, सपा में जाने के आसार

Wed, 19 Feb 2020 12:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
कैलाश नाथ सिंह यादव - फोटो : Social Media
विज्ञापन

बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री और चंदौली से सांसद रहे कैलाश नाथ सिंह यादव ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनके सपा में जाने के आसार हैं। 

विज्ञापन


सपा से बसपा में आए पूर्व मंत्री अब तक करीब 20 साल पार्टी में रहे। उनका कहना है कि इधर कई वर्षों में पूर्वांचल में गुटबंदी हावी हो रही थी। इसके चलते संगठन में काफी गिरावट आने लगी। संस्थापक कांशीराम के विचारों के अनुसार पार्टी काम नहीं कर रही थी। 

प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर इसकी सूचना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, जोनल प्रभारी को भेजी है। सूत्रों के अनुसार, सपा से बसपा में आए पूर्व मंत्री एक बार फिर से घर वापसी करेंगे और सपा में जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें