फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आज बीएचयू आएंगे इसरो के पूर्व चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। इसरो के पूर्व चेयरमैन एएस किरण कुमार शनिवार को बीएचयू आएंगे। दोपहर 3 बजे से महामना सेमिनार कॉम्प्लेक्स में वह हिंदी भाषा में विज्ञान के संवाद को मजबूत बनाने के लिए बात करेंगे। हिंदी प्रकाशन समिति द्वारा संचालित विज्ञान पत्रिका ‘अचिंत्य’ के एआई विषयक विशेषांक का लोकार्पण भी करेंगे। 2015 से 2018 तक इसरो के चेयर मैन रहे। उन्होंने मंगलयान और चंद्रयान-1 तक कई ऐतिहासिक मिशन के लिए विकसित उन्नत इमेजिंग सिस्टम में बड़ा योगदान दिया। उनके नेतृत्व में इसरो ने चंद्रयान-2 को साकार किया। वर्तमान में स्पेस कमीशन के सदस्य हैं।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी करेंगे। लोकार्पण समारोह 31 जनवरी 2026 को अपराह्न बीएचयू परिसर में आयोजित किया जाएगा। हिंदी प्रकाशन समिति के समन्वयक प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे के अनुसार, यह विशेषांक न केवल हिंदी में विज्ञान लेखन को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूक और प्रेरित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें