पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और संत मोरारी बापू अस्सी घाट पर
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन से काशी भी शोक में डूब गई है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने की बात कही थी। पूर्व वित्त मंत्री 2015 में काशी का दौरा किया था। उस दौरान उन्होंने संत मोरारी बापू के साथ अस्सी-संत रविदास घाट के बीच गंगा तट पर जल-थल शव वाहिनी का लोकार्पण किया था।
उस समय सुधांशु मेहता फाउंडेशन की ओर से शवों को श्मशान घाट तक पहुंचाने के लिए चार जल शव वाहिनी और दो थल शव वाहिनी दी गई थीं। उस समय सुधांशु मेहता फाउंडेशन की ओर से शवों को श्मशान घाट तक पहुंचाने के लिए चार जल शव वाहिनी और दो थल शव वाहिनी दी गई थीं। जिससे कि दूर-दराज से शव दाह के काशी आने वाले लोगों के लिए परेशानी ना हो सके।
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान से काशी पहुंचे गुरु नानक जी के खड़ाऊं, ननकाना साहिब से आई कीर्तन शोभायात्रा का भव्य स्वागत
काशी दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ने काशी को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लेकर कहा कि बनारस के समन्वित विकास की योजना बनाई जाएगी, जिससे सड़क, बिजली, पानी और यातायात व्यवस्था बेहतरीन हो जाएगी।