फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन, लिया आशीर्वाद

Thu, 27 Jun 2019 10:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पत्नी और बच्चे गुरुवार शाम बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे और बाबा का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम देखा। इसके बाद वह माता अन्नपूर्णा मंदिर गईं और आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला की पत्नी पायल अपने दो बेटे और उनके दोस्तों के साथ बुधवार को काशी पहुंची थीं। नदेसर कोठी में विश्राम करने के बाद गुरुवार शाम नौका विहार किया और गंगा आरती देखी। गेट नंबर चार छत्ताद्वार से शाम को वह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंची और बाबा का पूजन किया।

मंदिर के अर्चक ओम प्रकाश ने तिलक लगाकर षोडशोपचार पूजन कराया। पूजन के बाद उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम के सुंदरीकरण के लिए चल रहे कार्यों को देखा। मंदिर के सीईओ विशाल सिंह ने उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा गंगा तट से लेकर मंदिर क्षेत्र को काशी विश्वनाथ धाम के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस क्षेत्र में निकले मंदिरों के सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मंदिर प्रबंधन ने उन्हें अंगवस्त्रम, रूद्राक्ष की माला और प्रसाद भी दिया। धाम क्षेत्र से निकलकर वे माता अन्नपूर्णा मंदिर पहुंची और माता से आशीर्वाद लिया। करीब डेढ़ घंटे बिताने के बाद वे वापस चली गईं। इस दौरान पायल के साथ बेटे जाहिर, जामिर और उनके दोस्त शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें