फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय गृहराज्यमंत्री बोले- लोस चुनाव से पहले शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण

Mon, 17 Jul 2017 09:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय गृहराज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय गृहराज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि  लोकसभा चुनाव 2019 से पहले ही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा। सरकार की प्राथमिकता है कि दोनों पक्षों की सहमति से मामला सुलझे और मंदिर का निर्माण हो जाए।
विज्ञापन


मंदिर निर्माण के मुद्दे पर यदि सहमति नहीं बनती है तो कानून लाकर मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। पूर्व मंत्री सोमवार को जौनपुर जिले के ओलंदगंज स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

 उन्होंने अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह हमला श्रद्धालुओं पर नहीं बल्कि सरकार पर हुआ है। क्योंकि जिस वाहन को आतंकवादियों ने अपना निशाना बनाया था उस पर गुजरात के लोग सवार थे। भक्तों पर हमला किया जाना सरकार के लिए चुनौती है।
विज्ञापन


यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय आतंकियों के निशाने पर है। इसका यह सबूत है कि विधानसभा में विस्फोटक पहुंच गया। तीन तलाक के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि  सुप्रीम कोर्ट मुस्लिम बहनों के पक्ष में फैसला सुनाकर इस कुप्रथा से निजात दिलाएगी।
विज्ञापन


कहा कि मोदी सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें