जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में साफ-सुथरी छवि के प्रत्याशी पर दांव लगाने
वाली समाजवादी पार्टी ने अचानक यू-टर्न लिया है।
वाराणसी-चंदौली-भदोही
विधानपरिषद सीट से सेंट्रल जेल में बंद ब्रजेश सिंह के चुनाव लड़ने की
घोषणा के बाद सपा ने दुराचार, हत्या, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर
आपराधिक मामलों के आरोपी और दो साल से अधिक समय जेल की सलाखों के पीछे काट
चुके पूर्व बसपा नेता अमीरचंद पटेल पर दांव खेला है।
अमीरचंद बसपा के टिकट
पर 2004 में लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। वे हाथी पर बैठकर नामांकन करने
कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।
समाजवादी पार्टी की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष
चुनाव के दौरान कहा गया था कि वह स्वच्छ छवि के पढ़े-लिखे, युवा
प्रत्याशियों पर दांव लगा रही है।
मगर, मंगलवार को एमएलसी प्रत्याशी के नाम
की घोषणा ने पूर्वांचल की राजनीति में नई हलचल मचा दी। सपा नेतृत्व के
निर्णय को लेकर राजनीतिक हलकों में खासी चर्चा रही।