फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पूर्व बीएसए ने 230 दिन कंडम जीप चला 2.30 लाख का किया भ्रष्टाचार, ट्रैक्टर का नंबर बोलेरो का बताया

Wed, 19 Nov 2025 10:24 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले की पुलिस ने पूर्व बीएसए सहित पांच के खिलाफ भ्रष्टाचार सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि पूर्व बीएसए ने सरकारी जीप को कंडम घोषित कराए बिना 230 दिन तक चलाया। 
विज्ञापन
पूर्व बीएसए सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) वाराणसी सेक्टर थाने में मंगलवार को पूर्व बीएसए जय सिंह सहित पांच के खिलाफ भ्रष्टाचार सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई। खुली जांच में सामने आया कि तत्कालीन बीएसए जय सिंह ने सरकारी जीप को कंडम घोषित कराए बिना 230 दिन तक चलाया। साथ ही 1000 रुपये प्रतिदिन की दर से 2.29 लाख की जगह 2.30 लाख रुपये भुगतान ले लिया। इससे राज्य सरकार को नुकसान हुआ। 

विज्ञापन


वहीं, ट्रैक्टर के नंबर को बोलेरो का बताकर 1.28 लाख रुपये का भ्रष्टाचार किया गया। पूर्व बीएसए जय सिंह और बीएसए कार्यालय के सहायक वित्त व सर्व शिक्षा अभियान के लेखाधिकारी पवन कुमार वर्मा, अखिलेश सिंह, वाहन मालिक राजेंद्र द्विवेदी और मो. इकबाल की मिलीभगत सामने आई। इन सबने मिलकर वाहन मालिक राजेंद्र कुमार द्विवेदी को अनियमित तरीके से लाभ पहुंचाया। 

इसे भी पढ़ें; UP: संपूर्णानंद संस्कृत विवि के प्रकाशन निदेशक और अज्ञात पर धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज, ये है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


उप्र सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी सेक्टर थाना के इंस्पेक्टर अखिलेश राय ने बताया कि पूर्व बीएसए के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच चल रही है। उन्होंने ट्रैक्टर को बोलेरो दिखाकर बिना किसी टेंडर या अनुबंध के सितंबर 2019 से जनवरी 2020 तक सरकारी कार्य के लिए प्रयोग करना दिखाया। साथ ही 128 दिन का 1000 प्रतिदिन की दर से 1.28 लाख रुपये का फर्जी बिल लगाकर भुगतान करा दिया। इसकी धनराशि मो. इकबाल खान के खाते में भेजी गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें