फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा विदेशी छात्रों को दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में विदेशी छात्रों को दाखिला देने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर विदेशी छात्रों को विश्वविद्यालय में दाखिला दिया जाएगा। शनिवार को हुई ऑनलाइन मीटिंग में इससे जुड़े बिंदुआें पर चर्चा की गई। विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस को अंतरराष्ट्रीय छात्रावास बनाने का निर्णय लिया गया, ताकि छात्रों को पढ़ाई में असुविधा न हो।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में अब तक विदेशी छात्र अध्ययन नहीं कर पाते थे। अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत यहां भी दाखिले की नियमावली तैयार हो गई है। शनिवार को विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों के अध्ययन के लिए बीएचयू से कम फीस रखने, पुराने गेस्ट हाउस को अंतरराष्ट्रीय छात्रावास बनाने, सीटाें की संख्या की जानकारी बुधवार तक मांगे जाने पर निर्णय हुआ। इसके अलावा खाली सीटों के सापेक्ष दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोले जाने के साथ ही बहुत जल्द ही एलएलएम की प्रवेश परीक्षा कराने पर भी फैसला हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें