विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने काशी दौरे के तहत रविवार की सुबह महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती के घर हनुमान घाट पहुंचे और उनके भांजे
विज्ञापन
केवी कृष्णन से मुलाकात की। इस दौरान उनका कुशलक्षेम जाना। अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। वहीं, परिजनों से बातचीत की। इसके पूर्व वह मकान में बने संग्रहालय का भी अवलोकन किया।
विदेश मंत्री ने कहा कि आज यहां आकर धन्य हुआ। 15 मिनट की बातचीत के बाद मंत्री जयशंकर ने कांची काम कोट्टी मठ में दर्शन पूजन किया। मठ के महंत मणि ने रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्र देकर मंत्री को सम्मानित किया। इसके पूर्व बटुकों ने स्वागत किया। मौके पर कमिश्नर कौशल राज शर्मा भी रहे।