फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: काशी में उद्यमिता के साक्षी बनेंगे 15 विदेशी मेहमान, 500 करोड़ का कारोबार; IIA करेगा अंतरराष्ट्रीय एक्सपो

Mon, 08 Dec 2025 11:06 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

International Expo in Varanasi: काशी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म व हॉस्पिटैलिटी एक्सपो का आयोजन होगा। इसमें 15 देशों के मेहमान हिस्सा लेंगे। इस दाैरान भारत के उद्योग को और विस्तारित करने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय एक्सपो को लेकर बैठक करते उद्यमी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: काशी और पूर्वांचल समेत देश के विभिन्न राज्यों के उद्यमियों की उद्यमिता, कौशल और हुनर के साक्षी विदेशी मेहमान भी बनेंगे। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के ओर से 18-19 दिसंबर को होटल ताज में आयोजित अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म व हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में जापान, श्रीलंका, नेपाल, साउथ अफ्रीका, वेनेजुएला, गैंबिया, मोंगोलिया, फिजि समेत 15 देशों के राजनायिक और प्रतिनिधि शामिल होंगे। 

विज्ञापन


इन आठ देशों के मेहमानों ने काशी आगमन की हरी झंडी दे दी है। दिल्ली, हरियाणा, एमपी, उत्तराखंड समेत अन्य प्रदेशों के उद्यमियों की जुटान हो रही है। पहली बार काशी में आईआईए की ओर से अंतरराष्ट्रीय एक्सपो का आयोजन हो रहा है। टूरिज्म व हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए यह बूस्टर डोज साबित होने वाला है। क्योंकि, दो दिवसीय एक्सपो में 500 करोड़ का कारोबार होगा। 

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी की अध्यक्षता में रविवार को मलदहिया स्थित कार्यालय में एक्सपो से जुड़ी तैयारियों का खाका खींचा गया। कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने बताया कि इन सभी देशों के राजनयिकों व प्रतिनिधियों के सहमति पत्र व पासपोर्ट की प्रति प्राप्त हो चुकी है। 

विज्ञापन

तैयारियां तेज

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सभी जिले और उत्तराखंड, दिल्ली, मध्य प्रदेश समेत कई प्रदेशों के टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के उद्यमी भी आएंगे। राष्ट्रीय टूरिज्म व हॉस्पिटैलिटी के चेयरमैन राहुल मेहता ने बताया कि एक्सपो में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की भागीदारी से वाराणसी में विदेशी पर्यटक आएंगे। 

इससे हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की इकाइयों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार के मार्ग प्रशस्त होंगे। बैठक में उमाशंकर अग्रवाल, अनुपम देवा, प्रशांत अग्रवाल, मनीष कटारिया, पंकज अग्रवाल, बीएन दुबे, उमंग गुप्ता, बृजेश केसरी, प्रशांत गुप्ता, गौरव गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

800 स्क्वायर मीटर में लगेंगे 100 स्टाॅल
आईआईए के राष्ट्रीय महासचिव दीपक बजाज ने बताया कि नदेसर स्थित होटल ताज में 800 स्क्वायर मीटर के विशाल क्षेत्र में टूरिज्म तथा हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लगभग 100 स्टॉल लगेंगे। इस एक्सपो के लिए इन्वेस्ट यूपी, उद्योग विभाग उत्तर प्रदेश सरकार, एमएसएमई भारत सरकार, हथकरघा विभाग, पर्यटन व एविएशन विभाग, सिडबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी आदि की सहभागिता होगी। एक्सपो में 500 करोड़ से भी ज्यादा के व्यापार अनुमान है।
 
आईआईए की ओर से काशी में पहली बार अंतरराष्ट्रीय एक्सपो में देश विदेश के मेहमान आएंगे। विदेशी मेहमानों के स्वागत में हम सभी उद्यमी उत्साहित है। इस एक्सपो के जरिए औद्योगिक विकास को एक नई उड़ान मिलेगी। - आरके चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आईआईए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें