फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flight Crisis: यात्रियों की मुश्किल भरी उड़ान, स्पाइस जेट की दो व इंडिगो की छह उड़ानें रद्द; 1700 लोग प्रभावित

Mon, 08 Dec 2025 10:04 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: हवाई यात्रा प्रभावित होने के कारण वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों ने अपनी नाराजगी जताई। काउंटर पर यात्रियों की भीड़ रिफंड और अगली उड़ान से संबंधित जानकारी ले रही थी। 
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विमान यात्रियों की मुश्किलें अब भी उड़ान भर रही हैं। तीसरे दिन रविवार को इंडिगो और स्पाइसजेट की दिल्ली, हैदराबाद, बंगलूरू, चेन्नई, कोलकाता की आठ उड़ानें रद्द कर दी गईं। इससे 1700 से ज्यादा यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। रिफंड और अगली उड़ान से संबंधित जानकारी के लिए लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के काउंटरों पर सुबह से शाम तक यात्री डटे रहे। 

विज्ञापन


टर्मिनल भवन के बाहर यात्रियों ने नाराजगी जताई और कहा कि उड़ानें रद्द होने से जरूरी कार्य अटक गए हैं। सर्दी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि विमानन कंपनियों ने ऑपरेशनल कारणों के चलते उड़ानें रद्द की हैं। साथ ही यात्रियों से वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था या रिफंड प्रक्रिया के लिए संपर्क में रहने की अपील की है। 

स्पाइसजेट की वाराणसी से नई दिल्ली की दो उड़ानें रद्द की गई हैं। वहीं, इंडिगो की छह उड़ानें रद्द की गई हैं। इनमें 6 ई 6742 (वाराणसी-दिल्ली, सुबह 6.40 बजे), 6 ई 626 (वाराणसी–हैदराबाद, दोपहर 12.05 बजे), 6ई 353 (वाराणसी-बंगलूरू, शाम 6.45 बजे), 6ई 6502 (वाराणसी-कोलकाता, शाम 5.20 बजे), 6ई 439 (वाराणसी-बंगलूरू, दोपहर 12.15 बजे) और 6ई 6044 (वाराणसी-चेन्नई, रात 9.20 बजे) की उड़ानें शामिल हैं। उड़ान रद्द होने की जानकारी मिलते ही रविवार को स्पाइसजेट और इंडिगो एयरलाइन काउंटरों के बाहर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। इंडिगो के बाहर सबसे अधिक भीड़ रही। 

विज्ञापन

यात्रियों का छलका दर्द

मेरी फ्लाइट अचानक रद्द कर दी गई। न कोई सूचना, न कॉल आई। एयरपोर्ट पहुंचने पर भी इंडिगो की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई। दूसरी एयरलाइंस ने भी किराया 60 से 70 हजार तक बढ़ा दिया है। इतना किराया देना संभव नहीं है। यह एयरलाइन प्रबंधन की गंभीर लापरवाही है। - चंदन कुमार, वाराणसी

बंगलूरू की फ्लाइट अचानक ही निरस्त कर दी गई। माता-पिता के साथ आए थे। होटल दिया गया, फिर होटल से बुलाया गया कि फ्लाइट जाएगी। होटल में हम 40 लोग थे, जिनमें से सिर्फ 5–6 लोग उड़ पाए। नौकरी पर लौटना जरूरी है, फिर भी कोई सही जानकारी नहीं दे रहा है। - शशांक त्रिपाठी, प्रयागराज

दो दिन पहले पटना से वाराणसी आई थी। मेरी फ्लाइट का समय पहले 8 बजे, फिर 10 बजे, फिर दो-दो घंटे आगे बढ़ाया जाता रहा। न सही जानकारी दी गई, न कोई जिम्मेदार अधिकारी बात करने आया। दो छोटे बच्चों के साथ बेहद परेशान हूं। होटल भेजकर फिर बुलाया गया, फिर फ्लाइट रद्द कर दी गई। रात 12 बजे हम कहां जाते? आज फिर वही स्थिति है। - निर्मला पंडित, पटना

रेलवे स्टेशन पर बढ़ा दबाव, आरपीएफ अलर्ट
विमानों के रद्द होने से रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में भीड़ ज्यादा हो रही है। इसके चलते सीटों के लिए मारामारी है। अचानक बढ़ी भीड़ की वजह से आरपीएफ स्टाफ भी प्लेटफॉर्म से लेकर फुट ओवरब्रिज तक घूम-घूमकर लोगों से धैर्यपूर्वक ट्रेन का इंतजार करने की अपील करता रहा। आनंद विहार जाने वाली 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस में भी जनरल से लेकर स्लीपर तक सभी बोगियां भरी रहीं। मुंबई जाने वाली कामायनी और लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में भी यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

आज भी दिल्ली के लिए दो स्पेशल ट्रेनें
विमान रद्द होने से उत्तर रेलवे की ओर से 8 दिसंबर को भी नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे, कुलदीप तिवारी ने बताया कि 8 दिसंबर को 04207 वाराणसी-नई दिल्ली स्पेशल चलाई जाएगी और 9 दिसंबर को 04208 नई दिल्ली-वाराणसी स्पेशल संचालित होगी। वापसी में यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 10.55 बजे चलकर रात 1.20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। उधर, पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से 8 दिसंबर को 05563 दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी दरभंगा से शाम 6.15 बजे चलेगी और वाराणसी दूसरे दिन सुबह 6 बजे पहुंचेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें