डीआरआई की वाराणसी इकाई के सीनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर आनंद राय ने बताया महेंद्र कुमार के पास से 16 हजार विदेशी डॉलर, कतर के 4 हजार और सऊदी अरब के 36 हजार रियाल और कुछ थाई बात(थाईलैंड की मुद्रा) की करेंसी मिली है।
जिसकी कुल कीमत भारतीय मुद्रा में 18 लाख 22 हजार रुपये हैं। वह सूटकेस में रखे शर्ट की कालर में करेंसी भरकर सिलाई करवाने के बाद प्रेस करवा दिया था। कुछ करेंसी पैंट में भी इसी तरह रखी गई थी। सूत्रों कि मानें तो सोमवार को भी यात्री आया था लेकिन डीआरआई की टीम के एयरपोर्ट पर होने की सूचना मिलते ही वह पार्किंग से ही वापस लौट गया था।