फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के बाद यूपी के सोनभद्र में फोर्स अलर्ट

Mon, 21 May 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, एमपी बार्डर पर फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जंगल में जवानों पर हुए नक्सली हमले के बाद यूपी के सोनभद्र जिले की पुलिस सतर्क हो गई है। रविवार को एसपी आरपी सिंह ने चारों राज्यों की सीमाओं पर जवानों को अलर्ट कर दिया है। 
विज्ञापन


जिले की सीमा को स्पर्श करने वाले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जंगल में नक्सलियों के हमले में छह जवान शहीद और कई घायल हो गए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली असलहा और ग्रेनेड लूटकर साथ ले गए। इसकी जानकारी मिलते ही जिले का पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया।

सीमा पर सघन चेकिंग के साथ ही सीमा से गुजरने वाले रास्तों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। नक्सली रूटों पर भी जगह-जगह मौजूद थानों के साथ सीआरपीएफ पोस्ट को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


सीमा क्षेत्र के ग्रामीणों से भी संपर्क कर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। बताते चलें कि 2009 तक सोनभद्र भी नक्सल गतिविधियों से काफी प्रभावित रहा है। इसको देखते हुए यहां की स्थिति संवेदनशील मानी जाती है।

कहीं भी कोई नक्सली वारदात होती है या उनके मूवमेंट की जानकारी मिलती है तो फोर्स को अलर्ट कर दिया जाता है। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि दंतेवाड़ा में जवानों पर हुए हमले को देखते हुए बार्डर पर तैनात जवानों को सतर्क कर दिया गया है। जंगली रास्तों पर विशेष नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें