फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व शांति के लिए बुद्ध के करुणा, अहिंसा और मध्यम मार्ग के उपदेशों को करें आत्मसात: कुलपति

विज्ञापन
गौतम बुद्ध जयंती की पूर्व संध्या पर संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में आयोजित धर्म संस्कृति संगम  मे - फोटो : Self
विज्ञापन
सम्पूर्णानंद संस्कृत विवि के श्रमण विद्या संकाय एवं धर्म संस्कृति संगम की ओर से भगवान बुद्ध की जयंती पर बृहस्पतिवार को “धर्म-संस्कृति समन्वय में भगवान बुद्ध का योगदान” विषय पर संगोष्ठी हुई। विवि के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि भगवान बुद्ध का दर्शन भारतीय ज्ञान परंपरा की उस धारा का प्रतिनिधित्व करता है। इसमें समन्वय, करुणा, अहिंसा और मध्यम मार्ग की चेतना निहित है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बुद्ध का चिंतन केवल आध्यात्मिक साधना तक सीमित नहीं बल्कि सामाजिक समरसता, नैतिक अनुशासन और मानवीय मूल्यों की पुनर्स्थापना का सशक्त आधार है। वर्तमान वैश्विक परिप्रेक्ष्य में बुद्ध का मध्यम मार्ग मानवता को संतुलन, शांति और सह-अस्तित्व की दिशा प्रदान करता है। यदि विश्व को दीर्घकाल तक शांति और स्थिरता के साथ चलाना है तो मनुष्य को अपने अंतःकरण की वाणी का अनुसरण करते हुए गौतम बुद्ध के करुणा, अहिंसा और मध्यम मार्ग के उपदेशों को अपनाना होगा।
मुख्य वक्ता भदंत डॉ. के सुमेध महाथेरो (वरिष्ठ बौद्ध भिक्षु एवं विहाराधिपति, जंबूद्वीप श्रीलंकन बौद्ध मंदिर सारनाथ) ने कहा कि करुणा, मैत्री और प्रज्ञा ये तीनों तत्व मानव जीवन को संतुलित और सार्थक बनाते हैं। उन्होंने बौद्ध साधना के व्यावहारिक पक्षों पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान समय में इन मूल्यों की अनिवार्यता को रेखांकित किया। बीएचयू के प्रो. अरुण कुमार यादव, दीनदयाल पांडेय ने भी विचार रखे। संयोजन और स्वागत प्रो. रमेश प्रसाद और संचालन डॉ. विजय कुमार शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें