फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: साल में पहली बार दो दिन लू का रेड अलर्ट, अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री; चिलचिलाती धूप ने सताया

Thu, 21 May 2026 12:33 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Heatwave Alert in Varanasi: वाराणसी में भीषण गर्मी का दंश झेल रहे लोगों को अभी राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। चिलचिलाती धूप में लोग अपने-अपने काम को कर रहे हैं। वहीं, ऑफिस के लोगों के अनुसार, कूलर और एसी भी राहत नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 8
वाराणसी में तापमान कम करने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला
Varanasi News: काशी में इस साल पहली बार लगातार दो दिनों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 22 और 23 मई को पूरे दिन भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन के साथ ही रात में भी लू का असर बना रह सकता है। 

विज्ञापन

2 of 8
घाट पर सुबह के 9 बजते ही पसरा सन्नाटा। - फोटो : संवाद
हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, ऐसे मौसम में दोपहर के समय बिना सावधानी बरते बाहर निकलना हीट स्ट्रोक को न्योता दे सकता है। इसके अलावा 21 और 24 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

3 of 8
गर्मी में कुछ इस तरह दिखा वाराणसी रेलवे स्टेशन का नजारा - फोटो : अमर उजाला
बनारस में इन दिनों मौसम जून-जुलाई जैसा महसूस हो रहा है। तपिश जून जैसी और उमस जुलाई जैसी पड़ रही है। बुधवार को लू 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। वहीं रात 11 बजे भी तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा।

4 of 8
वाराणसी में गर्मी। - फोटो : अमर उजाला
हवा में नमी 44 से 72 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गर्मी के चलते काशी के घाटों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। 
विज्ञापन

5 of 8
धूप से बचाव के लिए गमछा ओढ़कर जातीं लड़कियां। - फोटो : अमर उजाला
चिलचिलाती धूप में दोपहर तक घाटों के पत्थर आंच फेंकने लगे। शहर में सड़कों पर वाहनों की संख्या भी कम दिखाई दी। बाइक सवार मुंह ढककर ही बाहर निकले। इस दौरान सड़कों पर पानी का छिड़काव करने वाली गाड़ियां भी चलती नजर आईं। 
विज्ञापन

6 of 8
धूप से बचने की कोशिश। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को दोपहर में होगी ज्यादा गर्मी
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब-हरियाणा क्षेत्र पर एक साइक्लोनिक स्थिति बनी हुई है। इसके कारण दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में धूल भरी आंधी की स्थिति बनी हुई है। वहीं यूपी में भीषण गर्मी की स्थिति फिलहाल बनी रह सकती है। उन्होंने बताया कि रेड अलर्ट वाले दिन दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बाहर निकलना खतरनाक हो सकता है। ऐसे में पानी, ओआरएस और घरेलू पेय पदार्थों का नियमित सेवन करने की सख्त सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

7 of 8
धूप से बचने के लिए छाते का सहारा लेतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
सोलर पैनल : काशी में 39,018 इंस्टॉलेशन पूरे रोजाना 6,60,482 यूनिट बिजली का उत्पादन
हरित ऊर्जा के क्षेत्र में काशी ने देश के कई बड़े महानगरों को पीछे छोड़ते हुए रूफटॉप सोलर पैनल स्थापना में देशभर में 10वां स्थान प्राप्त किया है। यहां अब तक 39,018 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
वाराणसी में ऐसे लगाया जा रहा जुगाड़। - फोटो : अमर उजाला
सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत कुल 62,964 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से करीब 39,018 इंस्टॉलेशन पूरे हो चुके हैं। इसमें सभी संबंधित योजनाएं शामिल हैं। जिले में अब तक लगभग 1,32,096.31 किलोवाट क्षमता स्थापित की जा चुकी है। यूपीनेडा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी शशि गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत अब तक लगभग 33,332 उपभोक्ताओं को 251.49 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि वितरित की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें