फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक दूरी के लिए बोलना सिपाहियों को पड़ा भारी, मनबढ़ों ने पीटा

Mon, 25 May 2020 05:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के कोटिला बाजार में स्थित एक दुकान में रविवार की रात बैठे आधा दर्जन से अधिक लोगों को सिपाहियों ने दूर दूर बैठने को कहा तो सभी नाराज हो गए। उन्होंने सिपाहियों को पीटकर घायल कर दिया। दोनों सिपाहियों का इलाज चल रहा। 

विज्ञापन


घटना के संबंध में सिपाहियों ने रानी की सराय थाने में ग्राम प्रधान, दुकानदार सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए तो पुलिस ने प्रधान की जेसीबी और कार खिंचकर थाने लेकर आई है। आरोपियों की तलाश की जा रही।
 

घायल सिपाही रंजित गुप्ता और अमित पाल रानी की सराय थाने पर तैनात हैं। उनके मुताबिक कोटिला बाजार में बबलू यादव की मिठाई की दुकान है। उक्त दुकान में अल्लीपुर गांव निवासी प्रधान राजेश यादव सहित अन्य लोग बैठे हुए थे। पुलिसवालों के मुताबिक दुकान में बैठे लोग शराब पी रहे थे। हालांकि स्थानीय लोगों ने बात से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाहियों ने दुकान में पास-पास बैठे लोगों को सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करने को कहा। इससे नाराज होकर लोगों ने सिपाहियों पर हमला कर दिया और लात, घूसों से पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक भारी संख्या में फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। 

पुलिस अल्लीपुर गांव पहुंचीकर प्रधान राजेश यादव के दरवाजे पर खड़ी उनकी कार और जेसीबी को लेकर थाने चली आई। ग्राम प्रधान राजेश यादव ने बताया कि पुलिस उनके साथ ज्यादती कर रही है। प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय रमायन सिंह ने बताया कि सिपाहियों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें