फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दालमंडी में चौड़ीकरण के लिए 25 करोड़ पास: भूमि अधिग्रहण के लिए जल्द जारी होंगे रुपये, विभागों ने दी रिपोर्ट

Tue, 01 Apr 2025 05:42 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में दालमंडी की सड़क चाैड़ीकरण को लेकर विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। जल्द ही काम जारी हो जाएगा। पीडब्लयूडी, जल निगम और नगर निगम ने अपनी-अपनी रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
दालमंडी गली में प्रशासनिक टीम। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी। दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण का काम तेज कर दिया गया है। प्रशासन ने चौड़ीकरण के लिए 25 करोड़ रूपया जारी कर दिया है। अब शासन से जल्द ही भूमि अधिग्रहण के लिए रूपया जारी किया जाएगा। पीडब्लयूडी, जल निगम और नगर निगम की रिपोर्ट के बाद यह रूपया जारी किया गया है।

विज्ञापन


पिछले महीने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दालमंडी सड़क के चौड़ीकरण की डीपीआर मांगी थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। इधर पिछले पंद्रह दिनों में लोक निर्माण विभाग और नगर निगम ने संयुक्त रूप से सर्वे कर रिपोर्ट शासन को भेजी। 

इधर जल निगम ने भी सीवर लाइन के लिए सर्वे शुरु कर दिया ताकि भविष्य में कोई दिक्कत न हो। 650 मीटर लंबी सड़क को करीब 17 मीटर तक चौड़ा करना है। यहां नाली के डक्ट बनाए जाने से लेकर सांकेतिक बोर्ड लगाए जाएंगे। इसी पूरी डीपीआर फाइनल हो गई है। कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने बताया कि चौड़ीकरण का काम शुरू करने के लिए 25 करोड़ रूपये जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय कार्यालय के लिए 20 करोड़ जारी
मंडलीय कमिश्नरी कार्यालय प्रोजेक्ट को शासन से हरी झंडी मिल गई है। उसके निर्माण के लिए 20 करोड़ रूपये भी जारी कर दिए गए हैं। दस मंजिला इमारत में 59 कार्यालय को स्थानांतरित किया जाएगा। वीडीए इसका निर्माण करेगा और इसके लिए 20 करोड़ रूपये भी जारी कर दिए गए हैं। इस अत्याधुनिक भवन में कांफ्रेंस रुम, मीटिंग हाल, एक बैंक, जिम और कैफेटेरिया समेत अन्य सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें