दर्शकों के लिए भी होती है गाइडलाइन
दृष्टि बाधित फुटबॉल में दर्शकों के लिए भी गाइडलाइन होती है। इसमें दर्शक ज्यादातर शांत रहते हैं। इसमें दर्शक तभी शोर या जश्न मना सकते हैं जब कोई टीम गोल करती है। ऐसा इसलिए कि खिलाड़ी गेंद की आवाज और अपने गाइड के निर्देशों को साफ-साफ सुन सकें और कमांड के आधार पर खेल को किक कर सके।
अधिकारी बोले
प्रदेश में पहली बार दिव्यांग खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए फुटबॉल प्रतियोगिता वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में कराई जाएगी। इसमें स्थानीय फुटबॉल संघ से मदद ली जाएगी। इससे दिव्यांग खिलाड़ियों में भी लोगों में खेल के प्रति जुनून बढ़ेगा और वे प्रेरित होंगे। -डॉ. संजय चौरसिया, आयोजन सचिव