वाराणसी में मंडुवाडीह के महेशपुर में फुट ओवरब्रिज बनेगा। बृहस्पतिवार को एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अधिकारी केके सिंह व सहायक अभियंता आयुषी सिंह के नेतृत्व में टीम महेशपुर पहुंची। एक्सईएन केके सिंह ने बताया कि महेशपुर में सिक्स लेन सड़क के दोनों छोर को फुट ओवरब्रिज से जोड़ने की योजना को स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फुट ओवरब्रिज को कुछ इस तरह से बनाए जाने की तैयारी है बाइक सवार भी फुट ओवरब्रिज पर चढ़कर सड़क के आर-पार आवागमन कर सकें। जगह को लेकर अभी मंथन चल रहा है। जल्द ही यह तय कर लिया जाएगा। सड़क के दोनों तरफ की लगभग 25 हजार की आबादी को भी रोजमर्रा के कामों के लिए सड़क आर-पार करना पड़ता है।
लोगों को सिक्स लेन बनने के बाद सड़क पार करने के लिए दो किलोमीटर से ज्यादा दूरी का चक्कर लगाकर ही सड़क पार करना पड़ता है। जनता की सहूलियत के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने प्रमुख सचिव से फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग की थी।