फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रही काशी: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Fri, 14 Aug 2026 10:29 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: महेशपुर में फुट ओवरब्रिज बनने से लोगों को राहत मिलेगी। बाइक सवार भी फुट ओवरब्रिज पर चढ़कर सड़क के आर-पार आवागमन कर सकेंगे। 
विज्ञापन
महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में मंडुवाडीह के महेशपुर में फुट ओवरब्रिज बनेगा। बृहस्पतिवार को एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अधिकारी केके सिंह व सहायक अभियंता आयुषी सिंह के नेतृत्व में टीम महेशपुर पहुंची। एक्सईएन केके सिंह ने बताया कि महेशपुर में सिक्स लेन सड़क के दोनों छोर को फुट ओवरब्रिज से जोड़ने की योजना को स्वीकृति दी गई है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फुट ओवरब्रिज को कुछ इस तरह से बनाए जाने की तैयारी है बाइक सवार भी फुट ओवरब्रिज पर चढ़कर सड़क के आर-पार आवागमन कर सकें। जगह को लेकर अभी मंथन चल रहा है। जल्द ही यह तय कर लिया जाएगा। सड़क के दोनों तरफ की लगभग 25 हजार की आबादी को भी रोजमर्रा के कामों के लिए सड़क आर-पार करना पड़ता है। 

लोगों को सिक्स लेन बनने के बाद सड़क पार करने के लिए दो किलोमीटर से ज्यादा दूरी का चक्कर लगाकर ही सड़क पार करना पड़ता है। जनता की सहूलियत के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने प्रमुख सचिव से फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें